नाचो गाओ ,
धूम मचाओ ,
सबको हँसाओ ,
क्योंकि
Today is Saturday,
Hurray ! Hurray !
म्यूजिक ज़रा चला दो ,
धूम ज़रा मचा दो |
let’s all party,
Hey , let’s all party!
मस्ती का माहौल बनाओ ,
सब मिलकर गाओ ,
आज कोई ग़म नहीं ,
कल कोई काम नहीं |
क्योंकि। ….
Today is Saturday,
Hurray ! Hurray !
म्यूजिक ज़रा चला दो ,
धूम ज़रा मचा दो |
let’s all party,
Hey , let’s all party!
सारी रात झूमेंगे,
दोस्तों संग घूमेंगे |
हाथ उठाओ , शोर मचाओ ,
दिल खोल के मुस्कुराओ |
क्योंकि। ….
Today is Saturday,
Hurray ! Hurray !
म्यूजिक ज़रा चला दो ,
धूम ज़रा मचा दो |
let’s all party,
Hey , let’s all party!
झूमो सारे ,नाचो सारे ,
आज नहीं कोई बात |
आज न कोई फिक्र है ,
बस नाचो बार -बार |
क्योंकि। ….
Today is Saturday,
Hurray ! Hurray !
म्यूजिक ज़रा चला दो ,
धूम ज़रा मचा दो |
let’s all party,
Hey , let’s all party!
BEHIND THE SCENES
कभी ऑफिस ,कभी स्कूल ,सुबह जल्दी उठो , भागो | दिन ,हफ्ते ,महीने ,साल ऐसे ही चले जाते हैं |सारा समय ज़िन्दगी की भागदौड़ में निकल जाता है | हम अक्सर अपनी ज़िम्मेदारियों में इतने उलझ जाते हैं कि अपने लिए समय निकालना ही भूल जाते हैं | ऐसा ही कुछ मैं भी करती थी | फिर एक दिन मेरे दोस्त ने समझाया , “अपने लिए भी थोड़ा समय निकालो | कभी-कभी दिमाग को भी आराम दो और उसे खाली रहने का मौका दो | “
उन्होंने बताया कि हर शनिवार वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करते हैं ,हँसी – मज़ाक करते हैं और पूरे सप्ताह की थकान उतार देते हैं | रविवार को वे आराम करते हैं या घर के ज़रूरी काम निपटाते हैं | फिर नए उत्साह और नयी ऊर्जा के साथ अगले सप्ताह की शुरुआत करते हैं |
उनकी बात सुनकर मुझे एहसास हुआ कि जीवन सिर्फ़ काम करने का नाम नहीं है | अपने लिए थोड़ा समय निकालना ,अपनों के साथ कुछ पल बिताना और मन को सुकून देना भी उतना ही ज़रूरी है | जब हम खुद को समय देते हैं ,तभी हम जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर पाते हैं |
अब मैं हर शनिवार का बेसब्री से इंतज़ार करती हूँ |
इस दिन मैं अपने सारे काम कुछ देर के लिए किनारे रखकर अपने परिवार के साथ हँसती ,खेलती और मस्ती करती हूँ |
इन्हीं खूबसूरत पलों ने मुझे यह गीत लिखने की प्रेरणा दी | यह गाना मैंने अपनी बेटी के साथ मस्ती करते हुए बनाया है |