jmsdreams.com

तन्हा सफर

तन्हा सफर कटता नहीं,
तेरे बिना दिल लगता नहीं।
हर पल दिल चाहे तेरा साथ,
बस हर पल रहे हाथों में तेरा हाथ।

अब न हों कोई दूरियाँ,
मिट जाएँ सारी मजबूरियाँ।
बस मन चाहे,
हर पल तुझे देखता रहूँ,
तेरी आँखों में खोया रहूँ,
तेरी बाँहों में सिमटा रहूँ,
तुझसे प्यार हर पल करता रहूँ।


तन्हा सफर कटता नहीं,
तेरे बिना दिल लगता नहीं।
हर पल दिल चाहे तेरा साथ,
बस हर पल रहे हाथों में तेरा हाथ।


पल-पल सोचूँ तुझ ही को मैं,
हर पल ज़ुबाँ पर आए तेरा नाम।
बहाने ढूँढूँ तेरे पास आने के,
बन जाएँ मिलन के अफ़साने।


तन्हा सफर कटता नहीं,
तेरे बिना दिल लगता नहीं।
हर पल दिल चाहे तेरा साथ,
बस हर पल रहे हाथों में तेरा हाथ।


तुझ बिन न भाए मुझको कुछ भी,
बस तुझको ही चाहे ये दिल।
तेरे संग हर पल गुज़ारूँ,
तेरे संग सजाऊँ हर पल।
तू मिले तो पूरी हो ज़िंदगी,
तू ही मेरा आज, तू ही मेरा कल।


तन्हा सफर कटता नहीं,
तेरे बिना दिल लगता नहीं।
हर पल दिल चाहे तेरा साथ,
बस हर पल रहे हाथों में तेरा हाथ।


बस हर पल रहे हाथों में तेरा हाथ…
बस हर पल रहे हाथों में तेरा हाथ…