jmsdreams.com

नैन बाँवरे

जब से देखा
मैंने उनको,
हुए नैन बाँवरे।
हर पल ढूँढ़ें,
उन्हीं को ये बाँवरे नैन।

जहाँ भी देखूँ,
आए मुझको
बस वही नज़र।
जब से देखामैंने उनको,
हुए नैन बाँवरे।
हर पल ढूँढ़ें,
उन्हीं को ये बाँवरे नैन।

ऐसा जादू किया,
उनकी एक नज़र ने,
दिल ने उन्हें अपना बना लिया,
उनकी एक नज़र ने।
न जाने क्या कह गई,
उनकी वो नज़र,
दिल मेरा खो गया,
देखते ही उस पल।

जब से देखा
मैंने उनको,
हुए नैन बाँवरे।
हर पल ढूँढ़ें,
उन्हीं को
ये बाँवरे नैन।

बसा ली उनकी तस्वीर,
इन बाँवरे नैनों ने इस तरह,
मानो रहते हैं वो इनमें
,हर पल, हर घड़ी।
देखूँ जब भी आईना,
नज़र आए वही चेहरा,
इन बाँवरे नैनों को,
भाए बस उनका चेहरा।

जब से देखा
मैंने उनको,
हुए नैन बाँवरे।
हर पल ढूँढ़ें,
उन्हीं को ये बाँवरे नैन।
हर पल ढूँढ़ें,
उन्हीं को ये बाँवरे नैन।