jmsdreams.com

तुम मिले

तुम मिले,
ऐसे जैसे
अँधेरे में किसी ने
दीप जलाए ज़िंदगी के।

दूर हुई तन्हाई,
जीवन ने ली अंगड़ाई,
तेरे आने से मेरी दुनिया
फिर से मुस्कुराई।

तुम मिले,
ऐसे जैसे
अँधेरे में किसी ने
दीप जलाए ज़िंदगी के।

तेरी बातों में सुकून है,
तेरी मुस्कुराहट भर दे उमंग।
तेरे नैन बोले कुछ ऐसे,
दिल समझे उनका हर रंग।
हर पल तेरे साथ
बन जाए अफ़साना,
अब तो प्रिया,
बना ले मुझे अपना।

तुम मिले,
ऐसे जैसे
अँधेरे में किसी ने
दीप जलाए ज़िंदगी के।

खड़ा हूँ अपनी बाहें फैलाए,
तेरे इंतज़ार में नैन बिछाए।
बस एक बार कर ले इकरार,
बेचैन दिल को आ जाए करार।

तुम मिले,
ऐसे जैसे
अँधेरे में किसी ने
दीप जलाए ज़िंदगी के।

तुम मिले,
तेरे आने से मेरी दुनिया
फिर से मुस्कुराई।
मेरे जीवन में
तुझसे बहार आई।
तुम मिले,
मेरी दुनिया फिर से मुस्कुराई।