Gen Z का ज़माना

Gen Z,Gen Z,Gen Z,
तू है बड़ी मनमौजी |
जो तूने ठान लिया ,
करती पूरी हर खोजी |
Gen Z,Gen Z,Gen Z,
तू है बड़ी मनमौजी |

तुम हो नया ज़माना ,
जिसने है सबको बताया ,
हक़ और सम्मान के लिए ,
डटकर आगे आना |

Gen Z

ना डरना किसी से ,
ना सहना ज़ुल्म |
सच को सच ही कहना ,
झूठ का पर्दा हटाना |

नींव तुमने बना डाली ,
आने वाली पीढ़ी की |
कल की दुनिया बदलने वाली ,
यही है ताकत Gen Z की |

Gen Z १

नई सोच ,नए इरादे ,
सपनों को देना उड़ान |
मेहनत ,हिम्मत ,एकता से ,
लिखना अपना नया विधान |

Gen Z,Gen Z,Gen Z,
बदलाव की है ये निशानी |
हिम्मत ,उम्मीद , और विश्वास ,
यही है Gen Z की कहानी |

Gen Z 2