हवाई जहाज़

Aeroplane

आसमान में उड़ने वाला ,
बादलों के संग चलने वाला ,
आ गया देखो हवाई जहाज़ ,
सबको दुनिया घुमाए | 

बड़ा-सा इसका सुंदर शरीर ,
कराता सबको आसमान की सैर |
ऊँचा -ऊँचा उड़ता जाए ,
सबके मन को खूब भाए |

छोटी -छोटी खिड़कियाँ प्यारी ,
बैठें सब नर – नारी ,
दूर देशों की सैर कराए ,
सब खुश हो जाएँ |