रॉकेट

रॉकेट ऊँचा उड़ता जाए ,
चाँद सितारों तक पहुँच जाए |
अंतरिक्ष की सैर कराए ,
नए -नए रहस्य बताए |

लम्बा -सा इसका शरीर ,
ऊपर नुकीली इसकी नोक |
आग की लपट संग उड़ता ,
अंतरिक्ष तक ये पहुँचाए |

मोबाइल ,टीवी ,जीपीएस ,
उपग्रह करते इनकी मदद विशेष |
रॉकेट उनको अंतरिक्ष पहुँचाए ,
नई -नई खोजें करवाए |
गृह – उपग्रह की सैर कराए ,
नई – नई बातें सिखलाए |