एक ही ज़िंदगी हैं यारों

एक ही ज़िंदगी है यारों
एक ही ज़िन्दगी हैं यारों ,
जो करना है कर लो |
एक ही ज़िन्दगी है ,
खुल के इसको जी लो |

रो – रो कर जिया ,
तो क्या जिया ?
कर लो अपने अरमान पूरे ,
रह न जाएँ सपने अधूरे |


एक ही ज़िन्दगी हैं यारों ,
जो करना है कर लो |
एक ही ज़िन्दगी है ,
खुल के इसको जी लो |

हँस लो , गा लो ,
थोड़ा झूम भी लो |
कल की किसको खबर है यारों ,
आज में ही जी लो |

एक ही ज़िन्दगी है यारों,
जो करना है कर लो |
एक ही ज़िन्दगी है ,
खुल के इसको जी लो |

उड़ जाओ अपने सपनों की ओर ,
फिर ना कहना टूट गयी डोर |
जो होगा देखा जाएगा ,
डर -डर के क्या जिया जाएगा ?


एक ही ज़िन्दगी हैं यारों ,
जो करना है कर लो |
एक ही ज़िन्दगी है ,
खुल के इसको जी लो |

दिल में जो है ,कर दिखाओ ,
अपनी धुन में बढ़ते जाओ |
आज मिला है मौका यारों ,
हँसते -गाते इसे बिताओ |

एक ही ज़िन्दगी हैं यारों ,
जो करना है कर लो |
एक ही ज़िन्दगी है ,
खुल के इसको जी लो |

एक ही ज़िंदगी है यारों….
एक ही ज़िन्दगी हैं …..
हँस लो . ….गा लो. ….
खुल के इसको जी लो !