ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

हे भोलेनाथ ,हे भोलेनाथ ,
रहना सदा हमारे साथ |

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

जीवन की डगर है कठोर ,
पकड़ी है हमने आपकी डोर |

हर संकट से पार लगाना ,
अपना सदा आशीष बरसाना |

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

आपने विष का प्याला पिया ,
संसार को जीवनदान दिया |

हम पर भी अपनी कृपा रखना ,
जीवन को सार्थक करना |

भक्ति का दीप सदा जलाना ,
अपने चरणों में हमें बसाना |

ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय

BEHIND THE SCENES

हम सभी के जीवन में कोई न कोई संघर्ष है | कोई अपनों की चिंता में है ,कोई स्वस्थ्य की परेशानी से जूझ रहा है ,कोई अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहा है | जीवन कब कौन सा मोड़ ले ले कोई नहीं जानता |

ऐसे समय में जब मन टूटने लगे और हर रास्ता कठिन दिखाई दे ,तब एक ही सहारा सबसे बड़ा बन जाता है – भगवान का नाम |

भगवान शिव ने स्वयं संसार की रक्षा के लिए समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में धारण किया और नीलकंठ कहलाए | उन्होंने अपने कष्ट की चिंता नहीं की ,बल्कि समस्त सृष्टि के कल्याण को चुना | यहीं हमें सिखाता है कि ईश्वर केवल पूजे जाने के लिए नहीं ,बल्कि कठिन समय में हमारा संबल बनने के लिए भी हैं |

इस गीत में मैं ईश्वर से यही प्रार्थना कर रही हूँ कि वो हमें अपने शरण में लें और हमारा सदा मार्गदर्शन करे |