मोबाइल ,मोबाइल ,मोबाइल

मोबाइल ,मोबाइल , मोबाइल ,
सारा दिन मोबाइल |
बन गई ये सौतन ,
हाय रे मोबाइल |

बात न करते मुझसे ,
सुनते ये मोबाइल की |
सोते भी मोबाइल के साथ ,
खाते भी मोबाइल के साथ |
मुझको तो ये भूल गए ,
मोबाइल ही है उनकी जान |

मोबाइल ,मोबाइल , मोबाइल ,
सारा दिन मोबाइल |
बन गई ये सौतन ,
हाय रे मोबाइल |

मैं तो हो गई परायी इनकी ,
आ गए Whatspp,Instagram पास |
मुझको न देखें एक पल भी ,
You Tube को देखें दिन – रात |

मोबाइल ,मोबाइल , मोबाइल ,
सारा दिन मोबाइल |
बन गई ये सौतन ,
हाय रे मोबाइल |

मोबाइल 1

जी करता है फेंक ही डालूँ ,
इस मोबाइल को |
इसने मुझको दूर किया ,
मेरे प्यारे जानू से |

मोबाइल ,मोबाइल , मोबाइल ,
सारा दिन मोबाइल |
बन गई ये सौतन ,
हाय रे मोबाइल |

मैं बैठी राह निहारूँ ,
ये रीलों में खो जाए |
मुझसे ज़्यादा प्यार इसे ,
मोबाइल से हो जाए |

मोबाइल ,मोबाइल , मोबाइल ,
सारा दिन मोबाइल |
बन गई ये सौतन ,
हाय रे मोबाइल |

मोबाइल
0:00 / 0:00
मोबाइल ,मोबाइल , मोबाइल

BEHIND THE SCENES

आजकल ज़्यादातर पत्नियों की एक ही शिकायत है। …..

“पति का पहला प्यार अब मोबाइल बन गया है !”

इसी मज़ेदार एहसास पर आधारित यह गाना उन सभी पतियों को समर्पित है ,जिनका ज़्यादातर समय मोबाइल के साथ ही गुज़रता है |

और बेचारी पत्नियाँ। …..
यही सोचती रह जाती हैं –
“ज़रा हमें भी देख लो ,हम भी यहीं हैं !”

अगर आपके घर में भी ऐसा ही होता है , तो यह गाना ज़रूर सुनिए। ….शायद मुस्कुराते – मुस्कुराते मोबाइल थोड़ी देर के लिए नीचे रख दें |