jmsdreams.com

हो गया प्यार

हो गया प्यार,
तुमसे मेरे हमसफ़र
,तू चाहे मान या न मान,
मैंने दिल में लिया ठान।
तू ही है मेरी चाहत,
तू ही मेरी जान,
हो गया प्यार,
तुमसे मेरे हमसफ़र।

मैंने छाप ली तस्वीर,
तेरी इस दिल में,
कर दी ज़िंदगी,
तेरे नाम।
मैंने तो दे दिया,
दिल तुझको,
तू इंकार कर या,
इकरार।
मुझे तो बस,
तुझसे करना है प्यार।

हो गया प्यार,
तुमसे मेरे हमसफ़र।
हो गया प्यार,
तुमसे मेरे हमसफ़र।

हर पल रहता,
नाम तेरा जुबां पर,
तेरी ही बातें,
होती हैं हर पहर।
दिल कहता,
तू सामने आ जाए,
मेरी धड़कन,
तेरा नाम गुनगुनाए।

हो गया प्यार,
तुमसे मेरे हमसफ़र।
हो गया प्यार,
तुमसे मेरे हमसफ़र।