साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
साईं ,आपके नाम से ,
पल में हो जाएँ सारे काम |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
श्रद्धा -सबूरी ,
आपके दो अनमोल रतन ,
यही है जीवन का सार ,
जो रखे आप पर पूरी आस ,
उसकी नैया लगती पार |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
साईं ,आपके नाम से ,
पल में हो जाएँ सारे काम |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
सबका मालिक एक है ,
यही दिया संदेश |
प्रेम – दया की राह दिखाकर ,
मिटाए मन के द्वेष |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
साईं ,आपके नाम से ,
पल में हो जाएँ सारे काम |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
धूनी द्वारकामाई में ,
प्रज्वलित रहती सदा |
उदी से रोग निवारण हो ,
दूर हो हर विपदा |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
साईं ,आपके नाम से ,
पल में हो जाएँ सारे काम |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
आपके ग्यारह वचन ,
देते हर पल मार्गदर्शन |
रहते सदा हमारे साथ ,
थामे रखते हमारा हाथ |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
साईं ,आपके नाम से ,
पल में हो जाएँ सारे काम |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
जो भी आपके दर आया ,
उसका आपने उद्धार किया |
हर किसी की झोली भर दी ,
जो माँगा ,वही वरदान दिया |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |
साईं ,आपके नाम से ,
पल में हो जाएँ सारे काम |
साईं बाबा ,साईं बाबा ,
हे साईं बाबा |