इंद्रधनुष

इंद्रधनुष

बरसा पानी,
हुआ आसमान रंगीला |
इंद्रधनुष के आने से ,
लगा सारा जग अलबेला |

धनुष जैसा इसका आकार,
सात रंगों का सुंदर हार |
बैंगनी ,जामुनी ,नीला ,हरा ,
पीला , नारंगी , लाल |

बच्चे

रंग-बिरंगा ,प्यारा -प्यारा ,
सबको लगे ये न्यारा |
इंद्रधनुष के आने से ,
मुस्काए जग सारा |