तेरे लिए

तेरे लिए
चाहत मेरी तेरे लिए ,
आया हूँ सात समंदर पार तेरे लिए |
ज़िन्दगी मेरी तेरे लिए ,
मेरी हर ख़ुशी तेरे लिए |

तेरे लिए। ….तेरे लिए। ….
सिर्फ़ तेरे लिए। …
सिर्फ़ तेरे लिए। ….

मैं हूँ बस तेरा ,
बिन तेरे न कोई और मेरा |
न जाना दूर ,रहना मेरे पास ,
बस यही है मेरी आस |
साँसें मेरी लें तेरा नाम ,
कुछ भी नहीं मैं बिन तेरे |
तू ही मेरी सुबह ,
तू ही मेरी शाम |

तेरे लिए। ….तेरे लिए। …
मेरी हर ख़ुशी तेरे लिए |
तेरे लिए। ….तेरे लिए। ….
मेरी ज़िंदगी तेरे लिए |

जीवन का एहसास तुझ से ही है ,
हर लम्हे की आगाज़ तुझसे ही है |
मेरे दिल की धड़कन तुझ से ही है ,
मेरी हर आरज़ू बस तेरे लिए है |

तेरे लिए। ….तेरे लिए। …
मेरी हर ख़ुशी तेरे लिए |
तेरे लिए। ….तेरे लिए। ….
मेरी ज़िंदगी तेरे लिए |

तेरे लिए। ….तेरे लिए। …
सिर्फ़ तेरे लिए। …
सिर्फ़ तेरे लिए। …..