प्यार क्या है ?

प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?

प्यार ज़िंदगी है,
प्यार बंदगी है।
प्यार जिसने न किया,
उसकी ज़िंदगी अधूरी है।
प्यार दिल की धड़कन है,
प्यार जीने की वजह है।
दो दिलों को जो मिला दे,
प्यार वो प्यारा एहसास है।

प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?
प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?

जो बिन कहे तुम्हारे लिए सब कुछ कर दे—
वो प्यार है|
जो तुम्हारी एक आहट पर,
तुम्हारी ओर खिंचा चला आए—वो प्यार है।
जो तुम्हारी एक मुस्कान पर,
अपने सारे ग़म भुला दे—
वो प्यार है।
तुम्हारी आँखों में आँसू देखकर,
ख़ुद भी चुपके से रो जाए—वो प्यार है।

प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?
प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?

प्यार उम्मीद नहीं,
प्यार विश्वास है।
प्यार पाने का नाम नहीं,
प्यार ख़ुद को मिटाना है।
जिसकी ख़ुशी में ख़ुश हो जाओ,
उसी का नाम तो प्यार है।

प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?

जिसके जीवन में प्यार नहीं,
उसका जीवन वीरान है।
प्यार ही जीवन की ख़ुशबू,
प्यार ही सारा संसार है।

प्यार, प्यार, प्यार…
ये प्यार क्या है?प्यार ही सबसे सुंदर,
ईश्वर का उपहार है।

प्यार जीवन है…प्यार जीवन है…
प्यार ही जीवन का सार है।
प्यार जीवन है…प्यार जीवन है…
प्यार ही जीवन का सार है…