ऐ भारत के वीरों ,
ऐ भारत के वीरों ,
बना दी तुमने कहानी |
देश याद रखेगा तुमको ,
हे वीर सेनानी |
जब -जब आई मुश्किल ,
न सोचा तुमने कुछ भी |
बस चल पड़े हमें बचाने ,
हे वीर सेनानी |
ऐ भारत के वीरों ,
बना दी तुमने कहानी |
दिवाली हो या होली ,
तुमने सिर्फ ये ठानी —-
करनी है रक्षा देश की ,
हे वीर सेनानी |
ऐ भारत के वीरों ,
बना दी तुमने कहानी |
सरहद पर सीना ताने ,
ले ली सीने पर गोली |
फिर भी लड़ते रहे वो ,
जब तक साँस न छोड़ी ,
हे वीर सेनानी |
ऐ भारत के वीरों ,
बना दी तुमने कहानी |
शान से सोए वो ,
भारत माँ की गोद में |
बोले —-“थक गया हूँ मैया ,
अब ले ले अपने आँचल में “,
हे वीर सेनानी |
ऐ भारत के वीरों ,
बना दी तुमने कहानी |
आज भी वो सोया है ,
अपनी माँ के आँचल में |
नाम अमर है उस वीर का ,
भारत के हर दिल में ,
हे वीर सेनानी |
ऐ भारत के वीरों ,
बना दी तुमने कहानी |
देश याद रखेगा तुमको ,
हे वीर सेनानी |