ऐ दिल,क्या हुआ तुझको?
क्या कह रहा है मुझको?
मुझे नहीं पता|
बेचैन है मेरा दिल,
ढूंढें उसको हर पल|
उसे देखा एक नज़र,
उसी में खोया हर पल|
ऐ दिल,क्या हुआ तुझको?
क्या कह रहा है मुझको?
मुझे नहीं पता|
मिल जाए अगर वो कहीं तो,
नाम कर दूँ मैं सब उसके|
उसकी प्यारी-सी मुस्कान पर,
हो जाऊं मैं सदके|
ऐ दिल,क्या हुआ तुझको?
क्या कह रहा है मुझको?
मुझे नहीं पता|
रेशमी बालों का यूँ लहराना,
बना दिया मुझको दीवाना|
ढूंढ रहा हूँ कोई बहाना,
बस उससे हो जाए सामना|
ऐ दिल,क्या हुआ तुझको?
क्या कह रहा है मुझको?
मुझे नहीं पता|
एक नज़र वो मुझ पर डाले,
दिल की हर धड़कन मुस्काए|
लब खामोश हैं, आँखें कहतीं,
तुम बिन अब कुछ भी न भाए|
ऐ दिल,क्या हुआ तुझको?
क्या कह रहा है मुझको?
मुझे नहीं पता|